राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में महाविद्यालय स्टाफ का सेल्फ एन्यूमरेशन एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजनकिया गया
शाजापुर : जवाहरलाल नेहरू स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शुजालपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में जनगणना 2027 अंतर्गत सेल्फ एन्यूमरेशन (Self Enumeration) कार्यक्रम जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से महाविद्यालय के समस्त स्टाफ का सेल्फ एन्यूमरेशन सफलतापूर्वक कराया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र कुम्भकार ने सभी स्टाफ सदस्यों से अपना-अपना सेल्फ एन्यूमरेशन करने का आग्रह किया तथा इसकी प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनगणना में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है और डिजिटल माध्यम से स्वगणना करना सरल एवं सुविधाजनक है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार शर्मा ने भी अपना सेल्फ न्यूमरेशन फॉर्म भरकर सभी कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को इस अभियान में सहभागिता हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. संजय कुमार प्रजापति, सहायक प्राध्यापक हिंदी का विशेष सहयोग रहा। उनके मार्गदर्शन एवं सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने भी स्टाफ सदस्यों को ऑनलाइन प्रक्रिया समझाते हुए आवश्यक सहयोग प्रदान किया। महाविद्यालय प्रशासन ने इस पहल को जनजागरूकता एवं राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार, एन एस एस स्वयंसेवकों एवं कर्मचारियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।
रिपोर्टर : रमेश राजपूत

No Previous Comments found.