धूमधाम से निकली भगवान परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा जगह-जगह हुआ स्वागत सत्कार, समाजजन दिखा उत्साह
शाजापुर : सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा रविवार को भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल रहे। यात्रा में सबसे आगे ब्राह्मण कन्याएं और मातृशक्ति रहीं। उनके पीछे समाज के युवा व वरिष्ठजन शोभायात्रा का मान बढ़ा रहे थे। शोभायात्रा एबी रोड स्थित मां राजराजेश्वरी मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर एबी रोड ट्रैफिक पाइंट, टेंशन चौराहा, मगरिया, सोमवारिया, कंस चौराहा, बालवीर हनुमान मंदिर, वजीरपुरा, धानमंडी, किला रोड, छोटा चौक, बड़ा चौक, नईसड़क होकर मां राजराजेश्नरी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यहां पर भगवान श्री परशुराम की महाआरती के साथ ही अतिथियों का स्वागत और जन्मोत्सव समारोह में मुख्य भूमिका निभाने वाले समाजजन व युवाओं का सम्मान किया गया। साथ ही समाजजन का सहभोज भी हुआ
मीडिया प्रभारी मोहित व्यास ने बताया कि शोभायात्रा का कई स्थानों पर विभिन्न समाज, संगठन और संस्थाओं द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत-सत्कार किया गया। वाहन में विराजित भगवान श्री परशुराम जी की मूर्ती का पूजन-अर्चन भी किया गया। शोभायात्रा में जिले के विभिन्न ग्रामीण अंचल व शहरों से आए समाज बंधु भी शामिल हुए। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत-सत्कार हुआ, इसे लेकर ब्राह्मण समाज ने सभी का आभार जताया है। उल्लेखनीय है कि श्री परशुराम जन्मोत्सव पर सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा विभिन्न आयोजन किया गए। जिनका समापन शोभायात्रा के साथ रविवार को हुआ। चार दिवसीय आयोजन किया गया। भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव अक्षय तृतिया पर चामुंडा टेकरी स्थित मंदिर पर भगवान श्री परशुराम का पूजन अभिषेक, हवन और महाआरती की गई। 24 अप्रैल को वाहन रैली निकाली गई। समारोह के समापन पर समाज अध्यक्ष दिलीप शर्मा एवं युवा इकाइ अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने आभार व्यक्त किया।
अतिथियों ने दिया मार्गदर्शन
शोभायात्रा में पंडित अक्षय शर्मा (नागराज सरकार) देव स्थान द्वारिका पुरी शाजापुर मुख्य अतिथि रहें। उन्होंने समारोह में उपस्थित समाजजन को सबोंधित किया और समाज द्वारा आयोजन प्रकटोत्सव कार्यक्रम की सराहना की। कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकजुटता के लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं। आसपास के गांव व शहर से भी आए विप्रबंधु शोभायात्रा में जिले के विभिन्न गांव व शहर से भी समाजजन शामिल हुए। प्रमुख रुप से मक्सी, मोहन बड़ोदिया, सारंगपुर, सहित ग्राम बिजाना, लड़ावद, शुजालपुर, अवंतिपुर बड़ोदिया, कालापीपल, बेरछा आदि से भी समाजजन शोभायात्रा में शामिल होने आएं। शोभायात्रा में शामिल होने के लिए सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा शहरभर के साथ ही जिले के विभिन्न गांव और शहर जाकर भी समाजजनों को आमंत्रण दिया था। आकर्षक रथ में विराजित रही भगवान परशुराम की मूर्ति शोभायात्रा में भगवान श्री परशुराम की मूर्ति रथ में विराजित रही। रथ को पुष्पों से आर्कषक सजाया गया।साथ ही विद्युत सज्जा की गई। भगवान परशुराम की मूर्ति की समाजजनों द्वारा शोभायात्रा मार्ग में जगह-जगह पूजा की गई। इसके अलावा शोभायात्रा के मुख्य अतिथि पंडित अक्षय शर्मा (नागराज सरकार) बग्गी में सवार रहे। उनका भी लोगों द्वारा स्वागत किया गया।
रिपोर्टर : रमेश राजपूत

No Previous Comments found.