समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न
शाजापुर : कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। कलेक्टर सुश्री बाफना ने जिला आपूर्ति अधिकारी को रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं उपार्जन का कार्य के दौरान उपार्जन केंद्रों पर कृषको के बैठने, पेयजल व्यवस्था, उपार्जन केन्द्रों पर बारदानों की उपलब्धता आदि व्यवस्थाएं करने तथा उपार्जन कार्य में गड़बड़ी करने वालों पर कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये। साथ ही उन्होंने मध्यप्रदेश सिविल सप्लाई कार्पोरेशन लिमिटेड जिला प्रबंधक को उपार्जित किये जा रहे गेहूं का समय पर परिवहन कराने तथा उपायुक्त सहकारिता विभाग को किसानों के उपार्जित फसलों का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये। कलेक्टर ने सभी नगरीय निकायों के सीएमओ, जनपद पंचायतों के सीईओ को जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों में प्रगति लाने तथा निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति करने एवं जल कर, संपत्ति कर सहित अन्य करों की वसूली में प्रगति लाने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी नगरीय निकायों के सीएमओ को जीर्ण-शीर्ण भवनों पर कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत सीईओ को हितग्राहियों की ईकेवायसी कराने तथा महिला एवं बाल विकास विभाग को अपूर्ण आंगनवाड़ी भवनों को पूर्ण कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर सुश्री बाफना ने जलगंगा संवर्धन कार्य की समीक्षा में सभी जनपद पंचायतों के सीईओ, सभी नगरीय निकायों के सीएमओ तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जलगंगा संवर्धन कार्य के तहत प्राप्त लक्ष्यों की पूर्ति कर उन्हें पोर्टल पर दर्ज करें। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों की टंकियों की साफ-सफाई कराने तथा विद्यालय में प्राप्त पुस्तकों का वितरण विद्यार्थियों को करने के निर्देश भी दिये। महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी को जिले की आंगनवाड़ियों में निर्धारित मानक अनुसार पोषण वाटिका तैयार कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर सुश्री बाफना से सभी राजस्व अधिकारियों को नामांतरण, सीमांकन, बटवारा के प्राप्त प्रकरणों में प्रगति लाने तथा लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 के तहत प्राप्त आवेदनों का निराकरण निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर सुश्री बाफना ने सभी जनपद पंचायतों के सीईओ, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि ग्रीष्मकाल को देखते हुए जिन ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना हो, उन ग्रामों में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर सुश्री बाफना ने जलनिगम एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी को रोड रेस्टोरेशन का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर सुश्री बाफना ने स्वास्थ्य विभाग के रेफरल प्रकरणों की विस्तारपूर्वक समीक्षा भी की। साथ ही उन्होंने सीएमएचओ को जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करने, गर्भवती माताओं की समग्र ईकेवायसी कराने के निर्देश दिये। पशुपालन एंव डेयरी विभाग तथा उद्यानिकी के अधिकारी को केसीसी ऋण के लक्ष्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिये। कलेक्टर सुश्री बाफना ने जिला परिवहन अधिकारी को नियम विरूद्ध संचालित वाहनों पर सतत जाँच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इस मौके पर कलेक्टर ने सीएम डेशबोर्ड में दर्ज योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर समयसीमा में निराकृत करने, फार्मर आईडी, समग्र आईडी से आधार लिंक केवायसी कराने के निर्देश दिये। जनगणना कार्य समयसीमा में करें इस दौरान कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी शाजापुर सुश्री ऋजु बाफना ने जिले में किये जा रहे जनगणना कार्य की विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी चार्ज अधिकारियों को जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत जिले में 01 मई 2026 से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य समयसीमा में करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर सुश्री मनीषा वास्कले व गुलाना सुश्री नेहा गंगारे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अंकिता पाटकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
रिपोर्टर : रमेश राजपूत

No Previous Comments found.