बडौद राणा एवं भीमपुरा में विकास कार्यों का भूमि पूजन सम्पन्न

शाजापुर : जिले के ग्राम पंचायत बटवाडी अंतर्गत ग्राम बडौद राणा में श्मशान घाट एवं नाली निर्माण कार्य तथा ग्राम भीमपुरा में श्मशान घाट एवं यज्ञशाला निर्माण के छत भराई कार्य का विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत उपाध्यक्ष गोविंद सिंह मंडलोई रहे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इस अवसर पर सरपंच चरण सिंह आंजना सेठ, सचिव दामोदर प्रजापति, सहायक सचिव तोशिफ भाई सहित ग्राम के वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विकास कार्यों को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की तथा जनप्रतिनिधियों का आभार जताया ।

रिपोर्टर : रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.