सी. एम. राइज एवं शासकीय कन्या उ. मा. वि.मे चलाया ‘कॉलेज चलो अभियान’
शाजापुर : शुजालपुर स्थित जे. एन .एस. शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अंग्रेज़ी विभाग के शिक्षकों ने “कॉलेज चलो अभियान” द्वितीय चरण के तहत सी. एम. राइज एवं शासकीय कन्या उ. मा. वि.का दौरा किया। इस अभियान का उद्देश्य स्कूली छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के अवसरों से अवगत कराना था।
डॉ. मुकेश सिंह मेवाड़ा प्रवेश नोडल अधिकारी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य हर छात्र कॉलेज तक पहुँचना है जिससे वह उच्च शिक्षा में नये आयाम स्थापित कर सके। तथा प्रवेश प्रक्रिया के प्रथम राउंड से ही उच्च शिक्षा में अपना स्थान सुनिश्चित कर सके।डॉ. सुनील कुमार मित्तल ने विभिन्न प्रकार की सॉफ्टवेयर संबंधित गतिविधियों एवं विभिन्न प्रकार के छात्रवृत्तियों के बारे में टीम को अवगत कराया।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार शर्मा के अनुसार शुजालपुर के आसपास समस्त हाईयर सेकेंडरी स्कूलों में यह अभियान चलाया जाएगा। महाविद्यालय से सहा.प्राध्यापक मोना जाटव ,सहा.प्राध्यापक अंकिता वर्मा, एवं जयेश मालवीय उपस्थित रहे। उन्होंने सी. एम. राइज स्कूल के प्राचार्य डॉ. रजनीश त्रिवेदी एवं शासकीय कन्या उ. मा. वि. के प्राचार्य अल्पना राणा सहित अन्य शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के साथ विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा कर प्रवेश संबंधित विभिन्न जानकारियां प्रदान की एवं हायर एजुकेशन का प्रवेश कैलेंडर भी प्रदान किया।
रिपोर्टर : रमेश राजपूत

No Previous Comments found.