आज मनाया जाएगा शनि देव का जन्मोत्सव, विशाल भंडारे का होगा आयोजन

शाजापुर : अकोदिया  नगर में शनिवार को भगवान शनि देव के जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में नगर में स्थित श्री सिद्ध शनि मंदिर, शनिधाम आश्रम पर उत्सव मनाया जाएगा। पंडित हेमंत शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन में गुरुवार सुबह 9 बजे से रामायण पाठ का आयोजन हुआ। शुक्रवार को सुबह शनिदेव का अभिषेक करने के बाद हवन किया गया और रात्रि 8 बजे से सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ ।आज  बाबा का आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा एवं बाबा की महाआरती के बाद दोपहर 1 बजे से भंडारे का आयोजन शुरू होगा। मंदिर समिति और सीताराम पैनल ने नगर और आसपास ग्रामीणों से आग्रह किया है कि वह भंडारे में पहुंचकर मह्मप्रसादी ग्रहण करें।

रिपोर्टर :  रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.