एकादशी पर ताली कीर्तन का हुआ आयोजन अकोदिया नरेश के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
शाजापुर : अकोदिया नगर के शनि धाम स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर पर बुधवार को अपरा एकादशी के अवसर पर अल सुबह से ही अकोदिया नरेश के दर्शन हेतु श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा प्रचंड गर्मी के बावजूद भी श्रद्धालुओं की आस्था भारी रही श्रद्धालु बाबा की एक झलक पाने के लिए आतुर दिखाई दिए इस दौरान मंदिर की साज सज्जा कर बाबा का अलौकिक श्रृंगार किया गया शाम 6:00 बजे बाबा की अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई ताली कीर्तन में स्थानीय भजन गायक दीपक ठाकुर जतिन विश्वकर्मा द्वारा श्याम भजनों के माध्यम से बाबा को रिझाया गया श्रद्धा भक्ति से सरोवर इस आयोजन में पूरा मंदिर परिसर श्याम भक्ति में डूबा रहा एकादशी पर बाबा की सेवा का लाभ नगर के कुशवाह परिवार रामनारायण लक्ष्मी देवी कुशवाह लक्की सुहानी कुशवाह एवं परिवार द्वारा लिया गया महाआरती पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया गया।
रिपोर्टर : रमेश राजपूत


No Previous Comments found.