खाटू श्याम मंदिर में स्वर्गीय अजीत जैन मंत्री की स्मृति में दान पेटी भेंट
शाजापुर : शनि जयंती के पावन अवसर पर अकोदिया नगर स्थित खाटू श्याम मंदिर में स्वर्गीय अजीत जैन मंत्री की स्मृति में मंत्री परिवार द्वारा श्रद्धापूर्वक दान पेटी भेंट की गई।
इस अवसर पर स्वर्गीय अजीत जैन मंत्री के भतीजे शोमिल जैन ने मंदिर परिसर में दान पेटी सप्रेम भेंट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक एवं श्रद्धामय वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम में मंदिर पुजारी हेमंत शर्मा, अंकूर शर्मा, आयुष चांडक, भोजराज परमार (पूर्व सरपंच), दीपक अग्रवाल, रमेश राजपूत, जगदीश पार्षद सहित नगर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मंत्री परिवार की इस धार्मिक एवं सामाजिक पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना करते हुए स्वर्गीय अजीत जैन मंत्री को श्रद्धापूर्वक याद किया।
रिपोर्टर : रमेश राजपूत

No Previous Comments found.