“Sports Build Character” थीम पर वॉलीबॉल कोर्ट पर हुई खेल गतिविधियां

शाजापुर - समर कैंप के अंतर्गत “Sports Build Character – खेल बनाते हैं चरित्र” थीम पर वॉलीबॉल ग्रुप द्वारा वॉलीबॉल कोर्ट पर विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता एवं खेल संस्कृति का विकास करना रहा। कार्यक्रम का मार्गदर्शन महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी श्री देवेंद्र कुंभकार द्वारा किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने वॉलीबॉल खेल के माध्यम से सहयोग,समन्वय एवं खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चरित्र निर्माण का संदेश दिया। वॉलीबॉल ग्रुप के ग्रुप लीडर भूपेंद्र सिंह परमार के नेतृत्व में मनोज शर्मा, राहुल सैनी, कृपाल राजपूत, सोनम परमार एवं प्रिया परमार द्वारा वॉलीबॉल कोर्ट पर अभ्यास,टीम गतिविधियां एवं खेल प्रदर्शन किए गए।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ी तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं सकारात्मक सोच विकसित करने की प्रेरणा प्राप्त हुई।

रिपोर्टर - रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.