अकोदिया में धड़ल्ले से चल रहा अवैध गांजे का कारोबार, कार्रवाई का इंतजार

शाजापुर : अकोदिया नगर में इन दिनों अवैध गांजे के कारोबार को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। नगरवासियों का आरोप है कि अकोदिया में कई स्थानों पर खुलेआम गांजे की बिक्री की जा रही है, जिससे युवाओं पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि नगर में लगभग आधा दर्जन जगहों पर अवैध रूप से गांजे का व्यापार संचालित हो रहा है और यह कारोबार लगातार फैलता जा रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार अकोदिया से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी गांजे की सप्लाई की जा रही है। नगरवासियों ने चिंता जताते हुए कहा कि अवैध नशे के कारोबार पर समय रहते रोक नहीं लगी तो आने वाले समय में स्थिति और गंभीर हो सकती है।
नगरवासियों ने प्रशासन एवं पुलिस से मांग की है कि गांजे की तस्करी और अवैध बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि नगर का माहौल खराब होने से बचाया जा सके। लोगों का कहना है कि पुलिस को संदिग्ध स्थानों पर लगातार निगरानी रखते हुए अभियान चलाना चाहिए।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करता है।

रिपोर्टर : रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.