अर्थशास्त्र विभाग एवं विश्व बैंक परियोजना के अंतर्गत एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन

शाजापुर - जवाहरलाल नेहरू स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग एवं विश्व बैंक परियोजना के अंतर्गत एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. रेखा गुप्ता के आतिथ्य में हुआ तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रवीणा धारीवाल ने की। विशेष अतिथि के रूप में अर्थशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. राजरानी खुराना उपस्थित रहीं। विस्तार व्याख्यान हेतु प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस आगर- मालवा के अर्थशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रेखा गुप्ता ने विषय विशेषज्ञ के रूप में “अर्थशास्त्र के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं” विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में अर्थशास्त्र के क्षेत्र में रोजगार के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की तथा ऑरेंज इकोनॉमी के क्षेत्र में समय प्रबंधन, तनाव प्रबंधन, दक्षता एवं योग्यता जैसे विषयों को छोटे-छोटे उदाहरणों के माध्यम से समझाया। साथ ही उन्होंने ऑरेंज इकोनॉमी से संबंधित विभिन्न तकनीकों एवं उसके गहन पहलुओं से छात्र-छात्राओं को परिचित कराया।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा एक वर्ष तक सोना नहीं खरीदने की अपील क्यों की गई थी तथा उसकी आर्थिक दृष्टि से महत्ता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक प्रो. मोना जाटव, प्रो. अंकिता वर्मा एवं प्रो. साक्षी वर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजरानी खुराना ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. बी.एल. चौरडिया ने किया।

रिपोर्टर - रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.