खाटू श्याम भजनों से सजेगी संगीतमय संध्या 27 मई एकादशी पर होगा भव्य आयोजन
शाजापुर : एकादशी के पावन अवसर पर श्रद्धा भक्ति और संगीतमय वातावरण से सरोवर एक शाम खाटू वाले के नाम श्री श्याम ताली कीर्तन का आयोजन 27 मई बुधवार को शाम 5:30 से श्री खाटू श्याम मंदिर शनी धाम अकोदिया में किया जाएगा ताली कीर्तन में बाबा श्याम के मधुर और भक्ति मय भजनों की प्रस्तुति देकर भजन गायक श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सरोवर करेंगे प्रसिद्ध भजन गायक सतीश अग्रवाल चाटूखेडा एवं दीपक सिसोदिया अकोदिया बाबा के मधुर भजनों से आयोजन को भक्ति मय बनाएंगे इस अवसर पर बाबा का अलौकिक श्रृंगार 56 भोग अखंड ज्योत पुष्प वर्षा ईत्र वर्षा के साथ ही महाआरती एवं महाप्रशादी का वितरण भी होगा बाबा की एकादशी सेवा का लाभ श्याम प्रेमी डॉक्टर सुशील कुमार गेहलोत जिला अध्यक्ष श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट एवं परिवार द्वारा लिया जाएगा श्री खाटू श्याम मंदिर सेवा समिति शनि धाम एवं गेहलोत परिवार ने सभी धर्म प्रेमी जनों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्म लाभ लेने का अनुरोध किया है।
रिपोर्टर : रमेश राजपूत


No Previous Comments found.