युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष चिराग परमार के नेतृत्व में बिजली कटौती के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
शाजापुर : युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष चिराग परमार के नेतृत्व में लाइट कटौती के विरोध मे शुजालपुर मंडी बस स्टैंड से विद्युत मंडल के डिवीज़नल कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला गया। जिसमे सैकड़ों युवक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। पैदल मार्च मे एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मनीष परमार भी एनएसयूआई कार्यकर्ताओ के साथ अपना झंडा बुलंद कर पैदल मार्च में पहुँचे। उक्त पैदल मार्च नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही अघोषित बिजली कटौती के विरोध में निकाला गया। ज्ञात हो कि रोहिणी सप्ताह (नौतपा) चल रहा है, ऐसी भीषण गर्मी में जहाँ तापमान लगभग 45°C है और ऐसे में विद्युत विभाग द्वारा कटौती की जा रही है, जिसकी वजह से आमजन हलाकान है और गर्मी की वजह से आमजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जहाँ एक ओर रोजाना लगातार पेट्रोल-डीजल व गैस के दाम बढ़ रहे हैं, जिसकी वजह से महंगाई बड़ी है और ये रुकने का नाम नहीं ले रही है। बल्कि रोजाना पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। आमजन महँगाई से तो पहले से त्रस्त है उसके बाद बिजली कटौती आमजनों के सब्र का इम्तेहान ले रही है। देश मे एक तरह के आर्थिक तूफान आने की चर्चा है, वहीं दूसरी ओर विद्युत कटौती को झेलना आमजन के आक्रोश को बड़ा रहा है। इन्हीं सब कारणों की वजह से युवा कांग्रेस ने कैंडल हाथ मे लेकर पैदल मार्च किया और अपना विरोध दर्ज कराया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर विद्युत कटौती पर लगाम नहीं लगाई गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। अंत मे युवा कांग्रेस के नेतृत्व मे डीई साहब को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर कई वरिष्ठ एवं युवा नेतागणों की मौजूदगी रही। इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष मंगल सिंह राठौड़, सागर परमार, मुकेश सोनानिया, अजयपालसिंह जादोन, अचल सिंह मेवाड़ा, महेन्द्र नाहर, अशोक अग्रवाल, बल्ला सोनी, आकाश राजपूत, धर्मेन्द्र परमार, रामपाल राजपूत, कैलाश कुशवाह, विष्णु शर्मा, रईस पठान, बलबीर सिंह चंदेल, मुकेश मेवाड़ा, रघुवीर बैस, हाजी सिद्दीक पठान, दिलीप सिंह राजपूत, अजय मोर्टे, अनिल सिसोदिया, चांद सिंह राजपूत एडवोकेट, राजेन्द्र मेवाड़ा, संजय पाटिल ,रोहित राजपूत, दिव्यांशु पाहुजा, नीरज मालवीय, रोशन मेवाड़ा, अबरार खान, रजत सोनानिया, लखन दुबे, इंदर सिंह परमार बाबा, संतोष सेन ,अम्बाराम मालवीय ,धरम मेवाड़ा, शैताब मेवाड़ा, राहुल परमार सहित कई वरिष्ठ एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
रिपोर्टर : रमेश राजपूत

No Previous Comments found.