एकादशी पर हुआ ताली किर्तन का आयोजन श्याम भजनों पर झूमे श्रद्धालु

शाजापुर : पुरुषोत्तम मास की पद्मिनी एकादशी के अवसर पर नगर के शनि धाम स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर अकोदिया नरेश के दरबार में श्रद्धा भक्ति का नजारा दिखाई दिया अल सुबह से ही बाबा श्याम के दर्शनो हेतु श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा इस दौरान अकोदिया नरेश का आलोकित श्रृंगार कर मंदिर की आकर्षक साज सज्जा की गई शाम 5:30 बजे बाबा की पावन अखंड ज्योत प्रज्वलित कर छप्पन भोग अर्पित किया गया तत्पश्चात  एक शाम खाटू वाले के नाम ताली कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक सतीश अग्रवाल चाटू खेडा एवं दीपक सिसोदिया अकोदिया द्वारा श्याम भजनों की ऐसी प्रस्तुति दी गई की उपस्थित श्रद्धालु बाबा की भक्ति में डूबे नजर आए श्रद्धा भक्ति से सरोवर इस आयोजन में मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालु श्याम नाम की भक्ति में डूबे रहे इस अवसर पर श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट अकोदिया द्वारा भजन गायक सतीश अग्रवाल एवं दीपक सिसोदिया का शाल श्रीफल बाबा की फोटो भेंटकर सम्मान किया गया एकादशी सेवा का लाभ श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट शाजापुर जिला अध्यक्ष डॉक्टर सुशील कुमार गेहलोत द्वारा लिया गया महाआरती पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया गया।

रिपोर्टर : रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.