माहेश्वरी समाज ने धूमधाम सै मनाया वंशोत्पति दिवस

शाजापुर - अकोदिया में मंगलवार को स्थानीय माहेश्वरी समाज द्वारा समाज का वंशोत्पति दिवस महेश नवमी पर्व धूमधाम सै मनाया गया। सुबह 9 बजे श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर सै समाजजनो द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभारफेरी श्री हनुमान मंदिर, वैध गली, साईनाथ प्रिंटर्स चौराहा, सिद्धि विनायक चौराहा, झंडा चौक, शिवाजी मार्केट, टप्पा चौराहा होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। प्रभातफेरी मे उपस्थित समाजजन का गोपाल लाहोटी एवं माधव माहेश्वरी द्वारा निज निवास पर स्वागत किया गया। मंदिर पर पंडित दिलीप आंनद जी व पंडित अमित आनंद की उपस्थिति मे समाजजनो द्वारा भगवान शिव परिवार का विधि विधान सै अभिषेक किया गया। इसके पश्चात महेश वंदना का गायन रीता लाहोटी सरिता राठी,ज्योति राठी, शशि सर्राफ द्वारा किया गया। महिलाओं के द्वारा लक्की गेम खेला गया उसमें प्रथम स्थान शशि सर्राफ,द्वितीय स्थान रेनू माहेश्वरी, तृतीय स्थान रीता लाहोटी ने प्राप्त किया। बच्चों के द्वारा चेयर रेस खेली गई  प्रथम प्रजनन माहेश्वरी, सेकेण्ड मानवीक माहेश्वरी,तृतीय सौम्या माहेश्वरी रहै जिनको पुरस्कृत किया  गया। प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष अजय राठी एवं महिला मंडल द्वारा 10वी में धैर्य सोमानी,12वी में शुभ राठी एवं सीए उत्तीर्ण करने पर श्रेयांश लाहोटी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे जगन्नाथ चांडक,नटवरलाल राठी, अशोक लाहोटी,माधव माहेश्वरी, गोपाल राठी,दामोदर चांडक पोलाय,माहेश्वरी समाज नगर अध्यक्ष अनिल लाहोटी, सचिव पंकज सोमानी, गोपाल लाहोटी,राधाकिशन चांडक, विजय सर्राफ,गोपाल माहेश्वरी पोलाय,सुरेंद्र राठी,कन्हैया राठी, प्रमोद लाहोटी,गोविन्द राठी,अजय सर्राफ,सुनील लाहोटी,घनश्याम राठी,संजय राठी,राजू लाहोटी,निलेश राठी,संजय सोमानी,नरेंद्र चांडक,रवि सर्राफ,सम्पत माहेश्वरी,मोहित माहेश्वरी, शशांक लाहोटी, मयंक माहेश्वरी,मृदुल राठी,नितिन लाहोटी, आकाश लाहोटी,मधुर सर्राफ,आयुष चांडक,सोमिल सर्राफ, कृष्णा लाहोटी सहित समाजजन व महिला व युवा वर्ग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.