मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर स्थल का निरीक्षण किया

शाजापुर : प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगामी 08 जुलाई 2026 को कालापीपल में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए विधायक कालापीपल घनश्याम चंद्रवंशी, कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना एवं पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियो को कार्यक्रम में की जाने वाली तैयारियों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजकुमार हलदर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

रिपोर्टर : रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.