प्रियंका शुक्ला होंगी शाजापुर की नई एसपी, यशपाल सिंह राजपूत का इंदौर रेल पुलिस में तबादला

शाजापुर : मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों की तबादला सूची में शाजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक पद पर बदलाव किया गया है। शासन के आदेशानुसार वर्ष 2019 बैच की आईपीएस अधिकारी प्रियंका शुक्ला को शाजापुर जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

प्रियंका शुक्ला वर्तमान में पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) के पद पर पदस्थ थीं। शासन द्वारा जारी नवीन आदेश के तहत अब उन्हें शाजापुर जिले की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, वर्तमान पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत (आईपीएस 2012) का स्थानांतरण पुलिस अधीक्षक, रेल, इंदौर के पद पर किया गया है। उन्होंने शाजापुर जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दीं।
शासन के इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले की पुलिस व्यवस्था के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिलेवासियों को नई पुलिस अधीक्षक से बेहतर कानून व्यवस्था और प्रभावी पुलिसिंग की उम्मीद है।

रिपोर्टर : रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.