आंचलिक पत्रकार संघ की शाजापुर जिला इकाई का गठन, रमेश राजपूत बने जिलाध्यक्ष
शाजापुर - मध्यप्रदेश आंचलिक पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश टांक के निर्देशन में वरिष्ठ लोगों की सलाह एवं सहमति से शाजापुर जिला इकाई का गठन किया गया। संगठन द्वारा पत्रकार हितों को ध्यान में रखते हुए नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जारी आदेश के अनुसार रमेश राजपूत को शाजापुर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पत्रकारों के हित में सक्रिय रूप से कार्य करने की बात कही। जिला अध्यक्ष की नियुक्ति पर इष्टमित्रों, पत्रकार साथियों एवं शुभचिंतकों द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
रिपोर्टर - रमेश राजपूत
No Previous Comments found.