कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला प्रभारी निजामुद्दीन मंसूरी का शुजालपुर दौरा

शाजापुर : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के शाजापुर जिला प्रभारी निजामुद्दीन मंसूरी शनिवार दोपहर शुजालपुर पहुंचे, जहां कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। दौरे के दौरान उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए जिला अध्यक्ष पद के दावेदारों से उनके बायोडाटा प्राप्त किए तथा स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन चर्चा कर रायशुमारी की।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी निजामुद्दीन मंसूरी ने कहा कि कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग को बूथ स्तर तक मजबूत करना प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी संगठन को सशक्त बनाने तथा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, वरिष्ठ नेता राहुल गांधी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिले की राय एवं अपनी रिपोर्ट शीर्ष नेतृत्व को सौंप दी जाएगी, जिसके बाद पार्टी हाईकमान का जो भी निर्णय होगा, वह सभी को सर्वमान्य होगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता फकीर मोहम्मद, आशिक हुसैन बोहरा एवं इरशाद खान जैदी ने भी संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।
जिला अध्यक्ष हसन रज़ा कुरैशी ने बताया कि हाल ही में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी द्वारा प्रदेश की कार्यकारिणी भंग किए जाने के बाद पूरे मध्यप्रदेश में नए सिरे से संगठन का गठन किया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश प्रभारी आबिद कागज़ी एवं सह-प्रभारी लियाकत अली गद्दी प्रदेशभर का दौरा करेंगे। जिला प्रभारियों को दावेदारों से चर्चा कर उनकी राय के आधार पर पैनल तैयार कर शीर्ष नेतृत्व को रिपोर्ट सौंपने की जिम्मेदारी दी गई है।
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष मंगल सिंह राठौड़, शहर अध्यक्ष रईस पठान, प्रदेश सचिव गजेन्द्र सिसोदिया, कार्यकारी जिला अध्यक्ष अशोक परमार, कांग्रेस नेता सागर परमार, मंडलम अध्यक्ष एवं पार्षद बल्ला सोनी, पार्षद राजू दरबार, पार्षद प्रतिनिधि हाजी सिद्दीक पठान, सोशल मीडिया प्रदेश महासचिव विष्णु शर्मा, जिला महामंत्री शिव परमार, हाजी इमामी, मुनीम खां, एडवोकेट शुजाउररहमान, अकरम खान, रहमान मुगल, आबिद टेलर, रशीद अंसारी, हसन मिर्जा, इस्लाम अंसारी, गोलू शेख, बाबुल पठान, सोनू मास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.