लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्यपालन यंत्री पद पर पदोन्नति
शाजापुर - मध्यप्रदेश शासन, लोक निर्माण विभाग भोपाल द्वारा 13 जुलाई 2026 को जारी पदोन्नति आदेश के अनुसार विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की अनुशंसा पर लोक निर्माण विभाग शाजापुर के हर्षवर्धन सिंह मुवेल, प्रभारी कार्यपालन यंत्री तथा शुभम मौर्य,अनुविभागीय अधिकारी,लोक निर्माण विभाग उपसंभाग शुजालपुर को कार्यपालन यंत्री (सिविल) के पद पर नियमित पदोन्नति प्रदान की गई है। पदोन्नति पर विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संविदाकारों ने दोनों अधिकारियों को शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।
रिपोर्टर - रमेश राजपूत
No Previous Comments found.