नवनियुक्त एल्डरमेन का किया स्वागत

शाजापुर : मध्यप्रदेश शासन द्वारा सोमवार को नगर परिषद अकोदिया मे एल्डरमेन के पद पर प्रेम सिंह मेवाड़ा, विष्णु विश्वकर्मा, सुरेंद्र ठाकुर व केशर सिंह चोड़िया को नियुक्त किया। मंगलवार को नव नियुक्त एल्डरमैन का भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव के नेतृत्व मे मंडल अध्यक्ष अरविन्द परमार के कार्यालय पर पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर नप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष मेवाड़, पार्षद पंकज गुप्ता. भाजपा मंडल महामंत्री देवेंद्र मेवाड़ा,पार्षद प्रेम मालवीय, मंडल मंत्री आयुष चांडक, राजू मेवाड़ उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : चीफ रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.