नशामुक्त भारत अभियान 2.0 अंतर्गत प्रशासन द्वारा कार्रवाई
शाजापुर : तंबाकू, गुटखा एवं नशीले पदार्थों के उत्पादों का विक्रय करने पर दुकान संचालक पर 2 हजार रूपये का चालान नशामुक्त भारत अभियान 2.0 के अंतर्गत ग्राम देवला बिहार स्थित शासकीय एकीकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 500 मीटर की परिधि के भीतर एक दुकान पर तंबाकू, गुटखा, पान मसाला एवं अन्य नशीले पदार्थों से संबंधित उत्पादों का विक्रय किए जाने पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई। अनुविभागीय अधिकारी गुलाना सुश्री नेहा गंगारे ने बताया कि कार्रवाई के दौरान उक्त सामग्री जब्त की गई तथा विधिवत मौके पर पंचनामा तैयार किया गया। साथ ही प्रचलित नियमों के अंतर्गत चालानी कार्रवाई करते हुए संबंधित दुकान संचालक पर 2 हजार रूपये का चालान भी किया गया।
रिपोर्टर : चीफ रमेश राजपूत
No Previous Comments found.