जिला शिक्षा अधिकारी ने जनशिक्षक क्षमतावर्धन प्रशिक्षण का अवलोकन किया
शाजापुर - जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट शाजापुर में चल रहे जनशिक्षक क्षमतावर्धन प्रशिक्षण के प्रथम चरण के तीसरे दिन बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री दीपा कीर द्वारा प्रशिक्षण का अवलोकन करते हुए उपस्थित सभी जनशिक्षकों से तीन दिनों में सीखें गये विषयों पर बारी-बारी से कोल्ड कालिंग गतिविधि के द्वारा उक्त प्रशिक्षण का फीडबैक लिया गया और सभी जनशिक्षकों से इस प्रशिक्षण को गंभीरता से लेते हुए फिल्ड में इस प्रशिक्षण की सीख को ले जाने को कहा गया। इसके पूर्व सीमेट भोपाल से सहायक संचालक श्रीमती संगीता शर्मा द्वारा भी आनलाइन प्रशिक्षण का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर डाइट प्राचार्य श्रीमती अनीता श्रीवास्तव,प्रशिक्षण प्रभारी अशोक कारपेंटर,डाइट व्याख्याता एमडी शर्मा, बीएल बैरागी,दीपक शर्मा सहित प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर प्रमोद गुप्ता,घनश्याम पाटीदार,मनोज शर्मा,सुनील विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।
रिपोर्टर - रमेश राजपूत
No Previous Comments found.