फूलमाली सोशल ग्रुप जिला शाजापुर की बैठक संपन्न16 अगस्त को कालापीपल में होगा द्वितीय प्रतिभा सम्मान समारोह

शाजापुर : फूलमाली सोशल ग्रुप जिला शाजापुर एवं फूलमाली सोशल उत्थान समिति की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को शुजालपुर स्थित विश्राम गृह में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 16 अगस्त 2026 (रविवार) को कालापीपल के स्नेह गार्डन में आयोजित होने वाले द्वितीय भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए समाज के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं वरिष्ठ पत्रकार कमल पुष्पद (शुजालपुर) को समारोह अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही ओमप्रकाश पुष्पक (किला, शुजालपुर) को फूलमाली सोशल उत्थान समिति, शुजालपुर नगर का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

बैठक में प्रतिभा सम्मान समारोह की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि कक्षा 5वीं एवं 8वीं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक तथा कक्षा 10वीं, 12वीं एवं महाविद्यालय स्तर पर 65 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त वर्ष 2025-26 में शासकीय सेवा में चयनित एवं सेवानिवृत्त होने वाले समाजबंधुओं को भी समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में समाज की शिक्षा, संगठन और सामाजिक उत्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया तथा अधिक से अधिक समाजजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर फूलमाली सोशल ग्रुप के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संतोष माली (बापचा), बंशीलाल पुष्पद (शुजालपुर), किशनलाल बागवान(खमलाय), दिनेश पुष्पद (बापचा), सत्यनारायण पुष्पद (बापचा), बुलाकीलाल (रनायल), सुन्दरलाल बागवान (खमलाय), हरिओम बागवान (बेरछा), रूपसिंह बागवान (बेरछा), संतोष पुष्पद(कालापीपल), सतीश पुष्पद (कालापीपल), राधेश्याम (बेरछा), संजय बागवान(बेरछा) हेमंत पुष्पद, रामस्वरूप पुष्पद, राजू पुष्पद (शुजालपुर) सहित जिला शाजापुर के बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.