जन संघर्ष समिति ने मांगलिक भवन व श्मशान मार्ग की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
शाजापुर : ग्राम खण्डेरिया की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर धरना दिया झाँसी की रानी चौक पर धरने में भारी संख्या में जन संघर्ष समिति के सदस्य उपस्थित थे धरने को जय प्रकाश गोयल, दुले सिंह सोनगरा, हरलाल, गुलाब सिंह बंजारा, देवराज नायक, प्रताप नायक, ओम प्रकाश नायक, लखन नायक, श्याम नायक, पूंजीलाल, अनीस खा, मुन्ना खां, नारायण योगी ,बद्रीलाल,शौकीन खान, ईश्वर सोराष्ट्रीय, जितेंद्र, अकील मोहम्मद, ज़हीर शेख, अंसार खान, विष्णु सोराष्ट्रीय, विक्रम बामनिया, भारत सिंह, राधेश्याम कुंडला, सद्दाम बाबा, संजय पितले, अविनाश सिंह, राजा भैय्या ने सम्बोधित किया
धरना पश्चात गुलाना तहसीलदार रितेश जोशी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की कि ग्राम खण्डेरिया के लिए स्वीकृत मांगलिक भवन का निर्माण ग्राम धतूरिया में किए जाने के बजाय ग्राम खण्डेरिया में ही कराया जाए। ग्राम खण्डेरिया आज भी इस मूलभूत सुविधा से वंचित है। इससे ग्राम खण्डेरिया के ग्रामीणों के साथ अन्याय हो रहा है और सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन में उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
ज्ञापन में यह भी बताया गया कि ग्राम खण्डेरिया के श्मशान एवं कब्रिस्तान तक जाने के लिए आज तक उचित मार्ग उपलब्ध नहीं है। अंतिम संस्कार एवं दफन के समय ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जन संघर्ष समिति ने शीघ्र पक्का एवं सर्वसुलभ मार्ग निर्माण की मांग की।
रिपोर्टर : रमेश राजपूत
No Previous Comments found.