रात की बिजली कटौती से ग्रामीणों में आक्रोश, विद्युत केंद्र पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

शाजापुर : भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही रात्रिकालीन बिजली कटौती से ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्राम रानी बड़ौद के ग्रामीणों ने मंगलवार को अकोदिया स्थित विद्युत वितरण केंद्र पहुंचकर कनिष्ठ अभियंता (जेई) जितेंद्र पटेल को ज्ञापन सौंपते हुए रात में बार-बार होने वाली बिजली कटौती तत्काल बंद करने की मांग की।

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से रात के समय एक से डेढ़ घंटे तक एक या कई बार बिजली आपूर्ति बाधित की जा रही है। इससे लोगों की नींद, दैनिक दिनचर्या और बुजुर्गों, बच्चों व मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के कारण बिजली कटौती से हालात और अधिक कठिन हो गए हैं।
ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि रात्रिकालीन बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा नियमित और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीणों को उग्र आंदोलन करने के लिए विवश होना पड़ेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान हेमंत मेवाड़, वकील साहब, महेश मेवाड़ (गुंदी वाले), तेज सिंह पटेल, अर्जुन राठौर, भगवान सिंह मेवाड़ (गुंदी वाले), महेंद्र बाघेला, जितेंद्र खासपूरा, प्रीतम मेवाड़, राम सेन, ललित सोनी, पवन बाघेला, मेहरबान मेवाड़ सहित पत्रकार रमेश राजपूत एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.