शाजापुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

शाजापुर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत तिरंगा यात्रा आज शाजापुर जिला मुख्यालय पर निकाली गई। यात्रा में शाजापुर विधायक अरुण भीमावद, कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना, पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, शासकीय सेवक, खिलाड़ी एवं आमजन शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा में लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामकर देशभक्ति के नारों के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यात्रा के दौरान पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया। विद्यार्थियों और आमजन में विशेष उत्साह देखने को मिला।
यात्रा में शामिल लोगों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया। विभिन्न वर्गों की सहभागिता ने तिरंगा यात्रा को जनभागीदारी का स्वरूप प्रदान किया। शहर के प्रमुख मार्गों से निकली यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा।

रिपोर्टर :  रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.