हरियाली अमावस्या पर किया पोधारोपण
शाजापुर : बुधवार को श्रावण मास की हरियाली अमावस्या के अवसर पर श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट अकोदिया द्वारा क्षेत्र के प्रसिद्ध श्री श्रृंगार पुर बालाजी धाम रानी बडौद पर विभिन्न किस्म के पौधों का रोपण किया गया । ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष डॉ सुशील कुमार गेहलोत ने कहा कि हरियाली अमावस्या पर पौधारोपण का विशेष महत्व है, हमें वर्ष में एक बार पौधारोपण आवश्यक रूप से करना चाहिए और उनके बड़े होने तक उनकी देखभाल करना चाहिए । इस अवसर पर मंदिर के महंत महामंडलेश्वर श्याम दास महाराज का जिला अध्यक्ष डॉ सुशील कुमार गेहलोत, केदार सिंह राजपूत, शरद जैन द्वारा शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
रिपोर्टर : रमेश राजपूत
No Previous Comments found.