"वन्दे मातरम" के 150 वर्ष पूर्ण होने" के उपलक्ष्य में बाइक रैली का आयोजन 14 अगस्त को
शाजापुर : "हर घर तिरंगा" अभियान" के अंतर्गत नागरिकों में देशभक्ति की भावना जागृत करने एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में "वन्दे मातरम" के 150 वर्ष पूर्ण होने" के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त 2026 को दोपहर 2:00 बजे जिला न्यायालय परिसर शाजापुर से आजादी के पर्व की जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। उक्त बाइक रैली को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाजापुर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती नमिता बोरासी ने न्यायालयीन कर्मचारी, पत्रकार बंधुओं, सभी से अनुरोध किया है कि उक्त जागरूकता बाइक रैली में "अपने स्वयं के दोपहिया वाहन एवं हेलमेट के साथ निर्धारित समय पर जिला न्यायालय परिसर शाजापुर में उपस्थित होकर सक्रिय सहभागिता प्रदान करें।" आपकी सहभागिता से कार्यक्रम को सफल बनाने के साथ-साथ आमजन में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी।
रिपोर्टर : रमेश राजपूत
No Previous Comments found.