स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए फाईनल रिहर्सल संपन्न
शाजापुर : स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 के अवसर पर मुख्य समारोह में होने वाली परेड एवं अन्य कार्यक्रमों की फाईनल रिहर्सल कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला की उपस्थिति में संपन्न हुई।
फाईनल रिहर्सल में अतिथि के रूप में कलेक्टर सुश्री बाफना ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस दौरान विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, होमगार्ड के जवानों, महिला पुलिस बल, एनसीसी, रेडक्रास, शोर्या दल की छात्र-छात्राओं, पुलिस बैंड एवं एमजी कान्वेंट हा.से. स्कूल बैण्ड दल द्वारा परेड प्रस्तुत की गई। साथ ही विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक पीटी प्रदर्शन तथा विद्यालयों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान राष्ट्रीय गीत 'वन्दे मातरम्' एवं राष्ट्रगान 'जन गण मन' का भी गान किया गया।
कलेक्टर सुश्री बाफना ने संबंधित अधिकारियों को बैठक व्यवस्था एवं पार्किंग स्थल व्यवस्थित रखने सहित अन्य आवश्यक निर्देश दिये।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री मनीषा वास्कले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय, होमगार्ड कमाण्डेंट विक्रम सिंह मालवीय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन ओपी विजयवर्गीय एवं श्रीमती रेखा पुरोहित ने किया।
रिपोर्टर : रमेश राजपूत
No Previous Comments found.