विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर मदनापुर थाना प्रभारी द्वारा पुलिस कर्मियों के साथ मौन रखकर शहीदों एवं पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि
शाहजहांपुर - आज दिनांक 14.08.2026 को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर मदनापुर थाना प्रभारी द्वारा पुलिस कर्मियों के साथ भारत विभाजन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले लोगों तथा विभाजन की विभीषिका से प्रभावित परिवारों की स्मृति में मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
इस अवसर पर थाना प्रभारी के साथ थाने पर उपस्थित पुलिसकर्मियों द्वारा भी मौन रखकर वर्ष 1947 के भारत विभाजन के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले नागरिकों एवं विस्थापित परिवारों के प्रति श्रद्धा एवं संवेदना व्यक्त की गई। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस प्रत्येक वर्ष 14 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिवस वर्ष 1947 में भारत विभाजन के दौरान लाखों लोगों द्वारा झेली गई पीड़ा, विस्थापन, संघर्ष एवं कठिन परिस्थितियों की स्मृति को समर्पित है। इस दिवस के माध्यम से विभाजन के दौरान पीड़ित लोगों के संघर्ष एवं बलिदान को स्मरण करते हुए समाज में आपसी भाईचारा, एकता, सामाजिक सद्भाव एवं मानवीय संवेदनाओं को और अधिक मजबूत करने का संदेशदेता है। इस अवसर पर थाना प्रभारी द्वारा पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि विभाजन की त्रासदी हमें सामाजिक एकता, आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं मानवता के महत्व का संदेश देती है। सभी को आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर शांति, सद्भाव एवं एकता भावना को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिसकर्मियों द्वारा सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
रिपोर्टर - महेश द्विवेदी
No Previous Comments found.