अशोक वाटिका आयोजन को लेकर विहिप-बजरंग दल की बैठक आयोजित

शाजापुर : विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल प्रखंड कालापीपल द्वारा पासीसर स्थित गौशाला में आगामी 26 अगस्त 2026 को पूजनीय अशोक सिंघल की पुण्य स्मृति में आयोजित होने वाली ‘अशोक वाटिका’ कार्यक्रम को लेकर बैठक का आयोजन गायत्री मंदिर कालापीपल में किया गया। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों एवं आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक जिम्मेदारियां तय की गईं।

बैठक में विहिप के प्रांतीय अधिकारी भानू राजपूत एवं चंद्रशेखर बारोड़ का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाने के लिए एकजुट होकर तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला सह संयोजक विनोद परमार, अध्यक्ष ब्रज कुम्भकार, मंत्री गौरव प्रजापति, संयोजक श्रवण मेवाड़ा, सहित संतोष धनगर, गोविंद मेवाड़, विष्णु गोस्वामी, दीपक राठौर, कमल मेवाड़ा, कमल विश्वकर्मा, दीपक गोस्वामी, रघुवीर मेवाड़, जगदीश विश्वकर्मा, हरिओम सेन, संजय नाथ सहित प्रखंड के सभी दायित्ववान कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने 26 अगस्त को पासीसर गौशाला में आयोजित होने वाले अशोक वाटिका कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर : रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.