कांग्रेस का दो दिवसीय संगठन सृजन प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ
शाजापुर : में आगर मालवा एवं शाजापुर जिला कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्षगणों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ हुआ। इस शिविर में संगठन महासचिव संजय कामले ने संगठन के अनुशासन, श्रीमती आरिफा खान ने राजनीति में महिलाओं की स्थिति, कनेक्ट सेंटर प्रभारी भूपेंद्र पुरावत ने कनेक्ट सेंटर की कार्यप्रणाली, सोशल मीडिया प्रदेश उपाध्यक्ष अविरल जैन एवं शाजापुर यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष चिराग परमार ने सोशल मीडिया की उपयोगिता, मतदाता सूची पुनरीक्षण विभाग प्रभारी ललित सेन ने मतदाता सूची की गंभीरता एवं अपूर्व भारद्वाज ने डिजिटल रणनीति विषय पर अपने सेशन संबोधित किए। इस अवसर पर शाजापुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश्वर प्रताप सिंह, आगर मालवा जिला कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमति विजयलक्ष्मी तंवर, जिला प्रभारी, सहित दोनों जिलों की समस्त विधानसभाओं के प्रभारी एवं क्षेत्रीय नेतागण उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : रमेश राजपूत
No Previous Comments found.