विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का स्थापना दिवस कार्यक्रम संपन्न

शाजापुर - विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के स्थापना दिवस के अवसर पर अकोदिया प्रखंड के ग्राम रानी बड़ोद स्थित चित्रकूट धाम आश्रम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन की विचारधारा, हिंदू समाज की एकजुटता एवं सेवा कार्यों को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर विभाग संयोजक जगदीश शर्मा, हनुमानदास, रायसिंह आचार्य जी, महेंद्र सिंह राजपूत, रोहित राजपूत, राधेश्याम राजपूत सहित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनों ने संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर - रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.