कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का अंश फ्यूल्स पर भव्य स्वागत

शाजापुर : कांग्रेस पार्टी में पोलायकलां ब्लॉक उपाध्यक्ष पद पर महेश मेवाड़ (गुंदी वाले) तथा मीडिया प्रभारी पद पर अखिलेश मेवाड़ की नियुक्ति होने पर अंश फ्यूल्स पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नागरिकगण उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की गतिविधियों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने की अपेक्षा व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने दोनों पदाधिकारियों के उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

रिपोर्टर : रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.