मां अन्नपूर्णा मंदिर पर हुआ कन्या पूजन का आयोजन मा के स्वरूप में पहुंची कन्याएं

शाजापुर : नव दिवसीय नवरात्री पर्व के चलते नगर वासी मां की भक्ति में लीन है शाम होते ही पंडाल में श्रद्धा आस्था का सैलाब माता रानी के दर्शनों हेतु उमड़ रहा है जिधर देखो उधर माता रानी के जयकारे की गूंज सुनाई दे रही है अकोदिया नगर में सामाजिक धार्मिक कार्यों में अग्रणी संस्था श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट अकोदिया द्वारा बुधवार को मां अन्नपूर्णा मंदिर जाटपूरा मैं कन्या पूजन का आयोजन किया गया शाम 5:30 बजे प्रारंभ हुए इस आयोजन में सर्वप्रथम आयोजन में शामिल होने पहुंची देवी स्वरूप कन्याओं का ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष डॉक्टर सुशील कुमार गेहलोत महिला मंडल नगर अध्यक्ष वर्षा कुशवाह ने ढोल के साथ सभी कन्याओं का गुलाब की पंखुड़ियां से पुष्प वर्षा कर अगवानी की साथ ही मां अन्नपूर्णा को चुनरी भी अर्पित की गई कन्या चरण पूजन के आयोजन में नन्ही नन्ही कन्याओं ने मां का रूप रखकर पहुंची सभी कन्या का चरण पूजन कर गिफ्ट भेंट किए गए इस दौरान पूरा मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा संस्था के जिला अध्यक्ष डॉ सुशील कुमार गेहलोत ने कहा कि हमारी सनातन भारतीय संस्कृति में नवरात्रि में देवी स्वरूप कन्याओं के पूजन का विशेष महत्व है आज संस्था द्वारा आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम में पधारी सभी कन्याओं का चरण पूजन कर इनका आशीर्वाद प्राप्त कर अपने आप को सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं इस अवसर पर मां अन्नपूर्णा से सभी के स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन के लिए कामना की इस अवसर पर संस्था के नगर मीडिया प्रभारी संजय शर्मा शरद जैन गोलू गुप्ता महिला मंडल जिला अध्यक्ष बिंदु सोनी तहसील अध्यक्ष रेखा खत्री नगर अध्यक्ष वर्षा कुशवाह पूजा गोयल भी उपस्थित रही । 

रिपोर्टर : रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.