शुजालपुर में एमडी ड्रग के साथ युवक गिरफ्तार, 40 हजार रुपये का मादक पदार्थ जब्त

शाजापुर : जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शुजालपुर सिटी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8.4 ग्राम एमडी ड्रग बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 40 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 अक्टूबर 2026 को शुजालपुर सिटी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तालाबपुरा कब्रिस्तान के पास एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग लेकर मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम दानिश खान, पिता युनुस खान, उम्र 23 वर्ष, निवासी टीला मोहल्ला, थाना शुजालपुर सिटी बताया।
पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 8.4 ग्राम एमडी ड्रग बरामद हुई। मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना शुजालपुर सिटी में अपराध क्रमांक 340/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारनेकर के निर्देशन तथा शुजालपुर एसडीओपी निमेष देशमुख के मार्गदर्शन में की गई। अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर क्षेत्र में निगरानी रखी जा रही थी।
पुलिस टीम की रही सराहनीय भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी शुजालपुर सिटी उपनिरीक्षक ईनिम टोप्पो, सहायक उपनिरीक्षक बहादुर सिंह, आरक्षक योगेन्द्र सिंह गुर्जर, रामबाबू सिसोदिया, योगेन्द्र परमार, राहुल सोंधिया, बलराम वर्मा एवं रवि रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस द्वारा मामले में आगे की विवेचना की जा रही है।

रिपोर्टर : रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.