कांग्रेस ने वोट बचाओ देश बचाओ अभियान को लेकर की प्रेसवार्ता ओर बैठक

शाजापुर : कांग्रेस द्वारा मतदाता सूची की शुद्धता, प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए “वोट बचाओ, देश बचाओ” अभियान को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा होटल कान्हा पैलेस में प्रेसवार्ता को आयोजित की। प्रेस वार्ता को AICC द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर चरण सिंह सापरा ने संबोधित किया। उन्होंने संबोधन में कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाता सूचियों में हुए व्यापक बदलावों की पारदर्शी जांच आवश्यक है। पार्टी का प्रमुख उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम प्रक्रियागत त्रुटियों के कारण मतदाता सूची से बाहर न रह जाए। इसके लिए घर-घर संपर्क, मतदाता सूची की जांच, शिकायतों का संकलन और संबंधित निर्वाचन अधिकारियों के समक्ष मामलों को उठाने की कार्ययोजना बनाई जा रही है। वहीं होटल कान्हा पैलेस में दोपहर 1 बजे कार्यकर्ताओं की बैठक में भी उठाए मुद्दे, 1 नंबर को दिल्ली में महारैली के लिए बैठक ली।

मध्य प्रदेश में SIR के आंकड़े, मतदाता सूची में बड़े बदलाव

मध्य प्रदेश की अंतिम घ्मतदाता सूची अनुसार, SIR से पहले प्रदेश में 5,74,06,143 मतदाता पंजीकृत थे। प्रारूप मतदाता सूची में यह संख्या 5,31,31,983 रही, जबकि अंतिम मतदाता सूची में 5,39,81,065 मतदाता दर्ज किए गए। पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान कुल 34,25,078 नाम हटाए जाने की जानकारी सामने आई। वहीं, प्रारूप सूची से अंतिम सूची तक 8,49,082 मतदाताओं की शुद्ध वृद्धि दर्ज की गई।

अंतिम मतदाता सूची में 2,79,04,975 पुरुष, 2,60,75,186 महिला और 904 तृतीय लिंग के मतदाता दर्ज किए गए। नाम हटाने के कारणों में अनुपस्थित मतदाता, मृत्यु, स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाता और दोहरी प्रविष्टियां जैसी श्रेणियां शामिल थीं। 

जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर पर चलेगा अभियान

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसार जिला कांग्रेस, जिला प्रभारियों, ब्लॉक अध्यक्षों और बूथ लेवल एजेंटों (BLA) के बीच समन्वय स्थापित कर अभियान को प्रभावी रूप से चलाएंगी। 25 अक्टूबर से 25 नवंबर तक गांवों में चौपालों, घर-घर संपर्क और संगठनात्मक बैठकों के माध्यम से मतदाता सूची की जांच की जाएगी। मतदाताओं की शिकायतें संकलित कर उनका सत्यापन किया जाएगा । कांग्रेस कार्यकर्ताओं को “वोट रक्षक” के रूप में सक्रिय कर बूथ स्तर पर मतदाता सूची से संबंधित मामलों का रिकॉर्ड तैयार करने पर जोर दिया जाएगा। 

1 नवंबर को दिल्ली में महारैली

कांग्रेस द्वारा 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में “वोट बचाओ, देश बचाओ” महारैली आयोजित की जाएगी। मध्य प्रदेश कांग्रेस भी इस अभियान के तहत संगठनात्मक समन्वय और कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी करेगी।

25 और 26 नवंबर को ‘दिल्ली चलो’ कार्यक्रम

अभियान के पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को 25 नवंबर को ग्वालियर में एकत्रित करने और 26 नवंबर को दिल्ली के लिए रवाना करने की तैयारी है। कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा, यात्रा व्यवस्था और प्रतिभागियों की जिम्मेदारियां पार्टी के आधिकारिक निर्देशों के अनुसार तय की जाएंगी।

कांग्रेस की मांग—मतदाता सूची में पारदर्शिता और शिकायतों का निराकरण

कांग्रेस की मांग है कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया पारदर्शी हो, पात्र नागरिकों को अपना नाम जांचने और आवश्यक सुधार कराने का पर्याप्त अवसर मिले तथा सभी शिकायतों का समयबद्ध निराकरण किया जाए। पार्टी इस मुद्दे को संगठनात्मक अभियान, जनजागरूकता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से उठाती रहेगी, ताकि मतदाता सूची की विश्वसनीयता और नागरिकों के मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

कार्यक्रम में म.प्र. कांग्रेस कमेटी से नियुक्त प्रभारी दिलीप सिंह गुर्जर, प्रदेश महासचिव रामवीर सिंह सिकरवार, जिला प्रभारी ओम पटेल, जिला अध्यक्ष नरेश्वर प्रताप सिंह, प्रदेश सचिव रचना जैन, राजकुमार कराड़ा, शरद शिवहरे, ब्लॉक अध्यक्ष शकील वारसी, अजीज मंसूरी, सीताराम पवैया, नरेश कप्तान, दीपक निगम, ओम पटेल, शकुंतला चौहान, बालकृष्ण चतुर्वेदी, कमल चौधरी, राजेश पारछे, भोजराज परमार, वेद प्रकाश शर्मा, राहुल परमार, गौरव परमार, संजय पाटिल, धनराज परमार, कुमेर सिंह धनगर, तीरथ प्रसाद सोनानीया, विजयपाल सिंह डोडिया, महेंद्र मेवाड़, अर्जुन सिंह, राजू मालवीय, शिवनारायण परमार, मंगल सिंह, जगदीश मेवाड़, भगवत सिंह, जय सिंह कराड़ा, रोहित कराड़ा, मनोज गवली, गौरव परमार, राजेश गुर्जर, कैलाश चंद्र मटोलिया, भूपेंद्र जाट आदि के साथ समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी ओर सदस्य मौजूद रहे।

रिपोर्टर : रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.