शुजालपुर में भव्य दीपावली मिलन समारोह आयोजित, राष्ट्रभक्ति और भारतीय संस्कृति का दिखा संगम

शाजापुर : शाजापुर जिले के शुजालपुर में दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में शुजालपुर में भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं, राष्ट्रभक्ति और संगठनात्मक एकजुटता की झलक देखने को मिली। दीपों की जगमगाहट के बीच आयोजित इस आत्मीय मिलन समारोह में जनप्रतिनिधियों, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए स्नेह एवं सद्भाव का संदेश दिया।

कार्यक्रम में पं. रामजी मनावत, देवास-शाजापुर लोकसभा सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती बबीता परमार, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि पांडे, जिला पंचायत शाजापुर अध्यक्ष हेमराज सिंह सिसोदिया, शाजापुर विधानसभा विधायक अरुण भीमावद, कालापीपल विधानसभा विधायक घनश्याम सिंह चंद्रवंशी एवं पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह सिसोदिया सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बंधु-भगिनी उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र को सर्वोपरि रखने, सामाजिक एकता को मजबूत बनाने तथा मातृभूमि की सेवा के लिए समर्पित रहने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि दीपावली केवल प्रकाश का पर्व नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कार, आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।
इस अवसर पर 'वन्दे मातरम्' के उद्घोष के साथ मातृभूमि के प्रति आस्था, समर्पण और राष्ट्रप्रेम की भावना को अभिव्यक्त किया गया। साथ ही विकसित, आत्मनिर्भर एवं समृद्ध भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया गया।
समारोह आत्मीय मिलन, उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता के वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय संस्कृति और राष्ट्रवादी विचारधारा की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

रिपोर्टर : रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.