सर्वश्रेष्ठ सेलिंग एवं ल्यूब बिक्री में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिली शील्ड, राजपाल फिलिंग सेंटर ने नगर का बढ़ाया गौरव
शाजापुर : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वार्षिक बैठक का आयोजन शाजापुर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। बैठक में इंडियन ऑयल के वरिष्ठ अधिकारियों सहित पेट्रोल पंप संचालकों ने सहभागिता की। इस दौरान शुजालपुर स्थित राजपाल फिलिंग सेंटर को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में राजपाल फिलिंग सेंटर को पेट्रोल-डीजल की बिक्री एवं ल्यूब्रिकेंट्स (ल्यूब) की बिक्री के क्षेत्र में सराहनीय प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ सेलिंग का खिताब हासिल करने पर सम्मान स्वरूप शील्ड प्रदान की गई।
यह सम्मान भोपाल रिटेल डिविजनल हेड लेखराज मीणा, डिविजनल मैनेजर अंशुमन, रिटेल खुदरा मैनेजर नवीन पगरिया एवं शाजापुर सेल्स मैनेजर विनीत कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया।
राजपाल फिलिंग सेंटर की इस उपलब्धि को संस्थान के प्रबंधन एवं कर्मचारियों की मेहनत, समर्पण और बेहतर कार्यप्रणाली का परिणाम माना जा रहा है। साथ ही ग्राहकों के निरंतर विश्वास और सहयोग ने भी इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
सम्मान प्राप्त होने पर राजपाल फिलिंग सेंटर परिवार में हर्ष का माहौल है। इस उपलब्धि से शुजालपुर नगर का गौरव भी बढ़ा है। संस्थान परिवार ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ग्राहकों को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण एवं विश्वसनीय सेवाएं उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया।
रिपोर्टर : रमेश राजपूत

No Previous Comments found.