गांव कुंडरा व चिकतिहा का नाम कटने से गुस्साए ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी पुवायां के नाम सौंपा ज्ञापन

शाहजहांपुर - ब्लॉक बंडा के अंतर्गत साधन सहकारी समिति ढका घनश्याम में जब से बनी हुई है तब से गांव कुंडरा व चिकितिहा  जुड़े हुए हैं । लेकिन इस बार नवदिया में नई समिति का गठन हुआ है इन दोनों गांव के  सचिव द्वारा नाम काट दिए गए हैं। वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने साधन सहकारी समिति से नाम काटने पर एसडीएम पुवायां के नाम खण्ड विकास अधिकारी बंडा को ज्ञापन सौंपकर बताया है कि हमारे गांव से नवदिया की दूरी 6 किलोमीटर पड़ती है वहीं साधन सरकारी समिति ढका घनश्याम 500 मी पर बनी हुई है फिर भी सचिन की मिली भगत से दोनों गांव केनाम काट दिए गए हैं। वहीं ग्रामीणों ने कहा कमजोर वर्ग के किसान इतनी दूर से खाद बीज कैसे ला सकेंगे ? इस संबंध में गुस्साए ग्रामीणों ने दोनों गांव के नाम कटने की सचिव से जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने किसी प्रकार की कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया है। वही ग्रामीणों ने एसडीएम  से निवेदन किया है दोनों गांव को पुनः जोड़ा जाए जिससे नजदीक समिति का लाभ मिल सके। ज्ञापन देने वालों में गुरदीप सिंह, जोगेंद्र सिंह, ओमकार सिंह, इंद्रपाल सिंह, प्रमोद सिंह, देवेंद्र सिंह हरिशरन सिंह, जसकरन सिंह नेत्रपाल सिंह, विष्णु पाल सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

रिपोर्टर - रवि कुमार 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.