जी0एफ0 कॉलेज ग्राउण्ड शाहजहाँपुर में सामूहिक योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन
शाहजहाँपुर - 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जी0एफ0 कॉलेज ग्राउण्ड शाहजहाँपुर में सामूहिक योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा0 मंत्री श्री सुरेश खन्ना जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन श्री मनीष चौहान की विशेष उपस्थिति कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाने वाली रही। कार्यक्रम में श्रीमान जिलाधिकारी महोदय शाहजहाँपुर, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद शाहजहाँपुर, मुख्य विकास अधिकारी,अपर जिलाधिकारी, नगर आयुक्त सहित पुलिस एवं प्रशासन के विभिन्न अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों द्वारा सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों द्वारा योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए नियमित योगाभ्यास अपनाने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मानुशासन एवं सकारात्मक जीवनशैली का भी आधार है। योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर व्यक्ति स्वस्थ, ऊर्जावान एवं तनावमुक्त जीवन जी सकता है। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों के निर्देशन में विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान क्रियाओं का अभ्यास कराया गया तथा उपस्थित जनसमूह को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों द्वारा इस वर्ष की अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस थीम “योगा फॉर हेल्दी एजिंग (Yoga for Healthy Aging)” के अनुरूप स्वस्थ, सक्रिय एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने हेतु नियमित योगाभ्यास करने तथा योग को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया गया। जनपद पुलिस एवं प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को सकुशल, व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया।
रिपोर्टर - रवि कुमार
No Previous Comments found.