प्रभारी निरीक्षक थाना मदनापुर को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
शाहजहांपुर - मदनापुर थाना मदनापुर पुलिस ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोगों में वांछित दो अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त दो अवैध तमंचों के साथ किया गिरफ्तार। प्रथम पक्ष के वादी द्वारा थाना मदनापुर पर दी गई तहरीर के आधार पर अभियुक्त द्वारा वादी व वादी के पुत्रों के साथ गाली-गलौज करना व मना करने पर जाने से मारने की नियत से तमंचे से फायर करने के सम्बन्ध में पंजीकृत किया गया। द्वितीय पक्ष की वादिनी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अभियुक्तगण द्वारा वादिनी के पुत्र व परिवारीजन के साथ गाली-गलौज करना मना करने पर घर में घुसकर मारपीट करना, तोडफोड करना व जान से मारने की धमकी देते हुये हवाई फायर करने के सम्बन्ध पंजीकृत किया गया था।
आज दिनांक 19.07.2026 को थाना मदनापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियोग मे में वांछित अभियुक्त अनुज कुमार सिंह पुत्र राम सिंह, उम्र करीब 26 वर्ष, नि० ग्राम चाहरपुर, थाना मदनापुर, जनपद शाहजहाँपुर को घटना में प्रयुक्त 01 अवैध देशी तमंचा 315 बोर मय 01 खोखा कारतूस 315 बोर सहित दर्शन सरदार के समरसेबिल से ग्राम महियावर की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से समय करीब 02.30 बजे गिरफ्तार किया गया तथा मुकदमा में वांछित अभियुक्त अमित सिंह उर्फ लालू पुत्र राजवीर सिंह, उम्र करीब 40 वर्ष, नि0 ग्राम चाहरपुर, थाना मदनापुर, जनपद शाहजहाँपुर को मय 01 अवैध देशी तमंचा 315 बोर मय 01 कारतूस जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर सहित करनपुर पडरी तिराहे से ग्राम करनपुर पडरी की ओर जाने वाले पक्के रास्ते से समय करीब 04.12 बजे गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमा में धारा आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया गया
रिपोर्टर - महेश द्विवेदी
No Previous Comments found.