दिवंगत उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह कोअपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई

शाहजहाँपुर - में तैनात उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह (पीएनओ-952511050) का दिनांक 29.07.2026 को असामयिक निधन हो गया। आज दिनांक 30.07.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन, शाहजहाँपुर में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, शाहजहाँपुर द्वारा दिवंगत उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी यू०पी०-112/महिला अपराध, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत अधिकारी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

रिपोर्टर - महेश द्विवेदी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.