शिवधाम मे नाग पंचमी पर्व पर श्रद्धांलुओं की उमड़ी भीड़ जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतार

मदनापुर - शाहजहांपुर केमदनापुर थाना छेत्र मे नाग पंचमी के अवसर पर मदनापुर के फिरोजपुर डूंडा स्थित श्री अविकंपन योग आश्रम शिवधाम में सोमवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए बुधवाना रोड पर लगभग एक किलोमीटर लंबी कतार लग गई।:

शिवधाम में आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज और पड़ोसी जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कांवड़ यात्री पहुंचे। डाक कांवड़ लेकर आए श्रद्धालुओं ने भी भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं के भीड़ की आवाजाही जारी रही।

रिपोर्टर - महेश द्विवेदी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.