कक्षा 8 की मेधावी छात्रा रिचल पाण्डेय को एक दिन का खण्ड विकास अधिकारी बनाया गया

शाहजहांपुर - मदनापुर कंपोजिट विद्यालय भेद सराय की कक्षा 8 की मेधावी छात्रा रिचल पाण्डेय को विकास खण्ड मदनापुर का (प्रतीकात्मक) एक दिन का खण्ड शिक्षा अधिकारी बनाया गया। खंड शिक्षा अधिकारी नीरज शुक्ला के साथ धर्मेंद्र प्रताप सिंह ब्लैक अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ कौशलेंद्र, सिंह धर्मवीर सिंह, सत्येंद्र सिंह, राणा सिंह,एवं समर्थ स्टाफ मौजूद रहा  इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी  मदनापुर श्री नीरज कुमार शुक्ल ने रिचल पांडे को अपनी कुर्सी पर बैठाया और उपहार भेंट किया। एक दिन की खण्ड शिक्षा अधिकारी रिचल पाण्डेय ने कार्यालय के काम काज को समझा और ब्लॉक के विद्यालयों पर भी बात की। मिशन शक्ति 6.O के तहत उक्त कार्यक्रम के द्वारा बालिकाओं में नेतृत्व के गुण को विकसित करने हेतु यह स्थान दिया जाता है।

रिपोर्टर - महेश 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.