श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में सप्तमी की संध्या भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भक्तिमय हुआ माहौल

लातेहार - शारदीय नवरात्रि की सप्तमी तिथि की संध्या श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर परिसर में भव्य सांस्कृतिक एवं भक्तिमय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्ति संगीत और हरिनाम संकीर्तन से गूंज उठा. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में शामिल होकर भक्तिरस का आनंद लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन मंदिर समिति के संरक्षक विनोद कुमार साहू, अरुण कुमार, अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष शशि भूषण पांडेय, कन्हाई प्रसाद अग्रवाल, संजीव गुप्ता, अशोक दास, सचिव आशीष टैगोर, सह सचिव रंजीत कुमार, रविंद्र प्रजापति एवं दीपक विश्वकर्मा सहित अन्य सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत तियाशा कुमारी के द्वारा प्रस्तुत भगवान श्रीकृष्ण के भजन से हुई.  इसके बाद आशीष टैगोर ने प्रसिद्ध भजन “तूने मुझे बुलाया शेरावालिए” प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्ति भाव से विभोर कर दिया. भजन की प्रस्तुति के दौरान मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा. कार्यक्रम में इस्कॉन मंदिर लातेहार के सुरेश प्रभु के सानिध्य में हरिनाम संकीर्तन का भी आयोजन किया गया. संकीर्तन में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि नवरात्रि की अष्टमी तिथि को भी मंदिर परिसर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की. मौके पर दुर्गा पूजा समिति 2026 के अध्यक्ष उज्ज्वल साहू, महामंत्री विष्णु कुमार, गोविंद कुमार, सोनू कुमार, चंदन कुमार, सौरभ कुमार, गौरव कुमार, आकाश कुमार, सुमित कुमार, मिशु कुमार, सुमित सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। 

रिपोर्टर - बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.