मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत कक्षा 12 की छात्रा नितांशी को एक दिन का प्रभारी निरीक्षक

शाहजहाँपुर - निर्देशन मे मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तीकरण के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता एवं जनहितकारी कार्यक्रम के तहत थाना मदनापुर पुलिस द्वारा सराहनीय पहल करते हुए J.V.S इण्टर कालेज, की कक्षा 12 की  छात्रा नितान्शी को एक दिन के लिए थाना मदनापुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया। इस अवसर पर छात्रा द्वारा थाना प्रभारी के रूप में जनसुनवाई की गई तथा आमजन की समस्याओं को सुनने एवं उनके निस्तारण की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। इसके उपरांत थाना परिसर स्थित जीडी कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क एवं बाल शिशु गृह का भ्रमण कराया गया। इस दौरान छात्रा को पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली, थाने में संपादित किए जाने वाले विभिन्न कार्यों तथा प्राप्त शिकायतों पर की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्रा को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, उनके अधिकारों, आत्मनिर्भरता तथा सुरक्षा संबंधी उपायों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही, वीमेन पावर लाइन 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, महिला हेल्पलाइन 181,एम्बुलेंस सेवा 108 एवं आपातकालीन पुलिस सेवा 112 के उपयोग एवं उनकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई। छात्रा को प्रेरित किया गया कि वह आवश्यकता पड़ने पर इन हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करे तथा अन्य लोगों को भी इनके प्रति जागरूक कर पुलिस की सहायता प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित करे।

रिपोर्टर - महेश द्विवेदी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.