10 दिन पहले एक नाबालिक लड़की का अपहरण कर उसे भगा ले जाने वाले आरोपी गिरफ्तार किया गया

शामलाजी : “मोडासा के वांटडा (काबोला) गांव से 10 दिन पहले एक नाबालिक लड़की का अपहरण कर उसे भगा ले जाने वाले आरोपी को एलसीबी ने राजेंद्र नगर चौकड़ी के पास से पीड़िता के साथ कुछ ही दिनों में पकड़ लिया।

मोडासा रूरल पुलिस स्टेशन क्षेत्र के वांटडा (काबोला) गांव से आरोपी दीक्षितकुमार लालाभाई खांट, निवासी माधुपुर, तहसील मोडासा, नाबालिक लड़की का अपहरण कर फरार हो गया था। इस संबंध में मोडासा पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

अपहरण के इस गंभीर मामले को ध्यान में रखते हुए एलसीबी की टीम पूरे जिले में आरोपी और पीड़िता की तलाश कर रही थी। इसी दौरान एलसीबी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गंभीर अपराध के आरोपी दीक्षितकुमार लालाभाई खांट को पीड़िता के साथ राजेंद्र नगर चौकड़ी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।”

रिपोर्टर : हिमांशु पगी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.