शामलाजी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चेकपोस्ट पर ट्रक से विदेशी शराब का बड़ा जखीरा जब्त, एक गिरफ्तार
अरवल्ली : शामलाजी पुलिस ने अनसोल चेकपोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक से चंपल के बॉक्सों में छिपाकर ले जाई जा रही विदेशी शराब का बड़ा जखीरा पकड़ा है। पुलिस ने शराब, ट्रक, मोबाइल फोन और चंपल के बॉक्स समेत कुल 26.17 लाख रुपये का मुद्देमाल जब्त किया है।
पुलिस इंस्पेक्टर एस.एस. माल और PSI पी.डी. गोहिल अपनी टीम के साथ चेकपोस्ट पर राजस्थान की ओर से आने वाले वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि एक टाटा कंपनी की बंद बॉडी ट्रक में चंपल के बॉक्सों के अंदर विदेशी शराब भरकर अहमदाबाद की ओर ले जाई जा रही है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने UP-65-KT-6473 नंबर की ट्रक को रोककर तलाशी ली। ट्रक चालक कपिल अऋणचंद रामस्वरूप (42), निवासी नसवारी , गोविंदगढ़, अलवर (राजस्थान) को हिरासत में लिया गया।
जांच में ट्रक के अंदर रखे चंपल के बॉक्सों से 204 पेटियों में 8616 बोतल/क्वार्टर विदेशी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत 15,62,880 रुपये आंकी गई है।
इसके अलावा पुलिस ने 50 नग चंपल बॉक्स, एक मोबाइल फोन और ट्रक भी जब्त किया है। कुल जब्त मुद्देमाल की कीमत 26,17,880 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्टर : हिमांशु पगी

No Previous Comments found.